आने वाला कल एक सपना है
गुजरा हुआ कल बस अपना है
हम गुजरे हुए कल में जीते हैं
और इन यादों के संग जीते हैं
यादें जो मीठी हैं
यादें जो कड़वी हैं
मन के किसी कोने में छुपी हैं यादें
बचपन की पहचान है यादें
जवानी का खुमार हैं यादें
बुदापे के कसक हैं यादें
इन यादों को सहेजे रखना
जब भी कभी झांकोगे इन यादों के झरोखों से
सिमट जायेगी एक खूबसूरत दुनिया इन आंखों में
